क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। 20 अक्टूबर 2026 क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. जी.एस. परिहार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक एवं पुष्पराजगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति का जायजा लिया। डॉ. परिहार ने स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Previous Post Next Post