थाना बिजुरी पुलिस द्वारा जुआ के फड में रेड कार्यवाही कर 432000 रुपये का मशरुका जप्त
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अंकित सोनी द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा के द्वारा दिनांक 01/11/2026 को भाटाडांड के जंगल में पेड के नीचे जुआ का फड लगाकर जुआ खेलते पाए जाने से रेड कार्यवाही कर जुआडियान रामबालक साहू पिता चुनका प्रसाद साहू उम्र 52 वर्ष निवासी लोहसरा, भागबली सिंह गोंड पिता जयकरण सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी डोंगरिया छोट, अनिल कुमार केवट पिता लालदास केवट उम्र 38 वर्ष निवासी पथरौडी थाना कोतमा , पंकज कुमार चन्द्रा पिता बुद्दसेन चन्द्रा उम्र 22 वर्ष निवासी सोमनाटोला को पकडा गया तथा 06 नामजद आरोपी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शमी निवासी लोहसरा , अंकित मिश्रा निवासी भगता , उमाकान्त केवट उर्फ लाला केवट निवासी लोहसरा, पीताबंर साहू उर्फ राजा निवासी लोहसरा, शिवदयाल महरा उर्फ बोड्डा निवासी लोहसरा, रामकुमार महरा निवासी समनाटोला के भागने में सफल रहे । सभी आरोपियों के जुआ फड व पास से कुल 12000 रुपये नगदी ,ताश की 3 गड्डी ,एक बोरी , 2 नग मोबाईल फोन तथा 07 नग मोटर सायकल जप्त किया गया । आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया । जप्त मशरुका – नगदी रकम 12000 रुपये , 7 नग मोटर सायकल कीमती 4 लाख रुपये एवं 02 नग एंड्रायड मोबाईल फोन कीमती 20000 रुपये कुल कीमती 432000 रुपये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह , उपनिरी विपुल शुक्ला , आर लक्ष्मण डांगी, आर. विश्वजीत मिश्रा ,आर. राकेश चौहान, आर. राजदेव सिंह, करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।
