बिजुरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 714 ग्राम गांजा किया जप्त
Junaid Khan - शहडोल। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अंकित सोनी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही की गई। घटना विवरणः- इस प्रकार है कि दिनांक 04/11/2026 को दौरान कस्बा कस्बा भ्रमण न्यु बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के परछी मे एक व्यक्ति लाईट के प्रकाश मे संधिग्ध हालत मे बैठा था और पुलिस को आते देख छिपने व भगने लगा साथ मे एक झोला रखा था जिसे घेराबन्दी कर पकडे उस व्यक्ति से नाम पता पूछा तो वह अपना नाम बृजेश कुमार शर्मा निवासी बेलिया छोट का होना बताया तथा उसके झोला की तलासी लिये तो वह पीले काले रंग के प्लास्टिक के झोला के अन्दर में हरी सुखी पत्तियां , डंठल बीज युक्त जैसा मादक पदार्थ गांजा रखा था जिससे संदिग्ध का नाम पता पूछने पर अपना नाम बृजेश कुमार शर्मा पिता स्व. दीपनारायण शर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी बेलिया छोट थाना बिजुरी जिला अनूपपुर का होना बताया जिसे मौके के गवाहों एवं आरोपी नें भी गांजा होना स्वीकार किया। अवैध मादक पदार्थ गांजा का बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया तथा आरोपी ने अपने मेमोरेण्डम में राजेन्द्र द्विवेदी निवासी देवगंवा थाना कोतमा से मादक पदार्थ खरीदकर लाना बताया दोनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट का कारित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर अनुसंधान में लिया गया।
जप्त मशरुका मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 714 ग्राम कीमती 10000 रुपये का मशरुका जप्त। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल , आर. विश्वजीत मिश्रा, आर. लक्ष्मण डांगी, आर. रोहित भगत, आर. करमजीत सिंह की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही।
