बुढ़ार पुलिस द्वारा जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार, 7,600 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त

बुढ़ार पुलिस द्वारा जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार, 7,600 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 04.11.2026 को थाना बुढार पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंचवटी मोहल्ला बुढार स्थित मुक्तिधाम के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना बुढार पुलिस द्वारा गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भागने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 03 जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में (1) शाहिद खान पिता हमीद खान उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 बुढार, (2) अमित चौहान पिता श्रीकान्त चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 बिहारी कॉलोनी अनूपपुर एवं (3) मार्तण्ड सिंह उर्फ छग्गा पिता रविन्द्र सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गोरतरा पेट्रोल पंप के पास शहडोल शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 7,600 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए। मौके से फरार हुए अन्य 04 जुआरियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। जप्ती: 7,600 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते। सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना बुढार के प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक जगत सिंह एवं आरक्षक सुरजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post