नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की प्रथम सूचना रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना ब्यौहारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में ग्राम जोरा निवासी एक नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही आरोपी द्वारा छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी बद्री प्रसाद बैस पिता रामलखन बैस निवासी ग्राम जोरा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में सउनि. गया प्रसाद, आरक्षक सुजीत सिंह एवं आरक्षक गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
