कलेक्टर ने छात्रावासों में विद्यार्थियों का बार-बार असंतोष सामने आने पर जताई नाराजगी
Junaid Khan - शहडोल। 05 नवंबर 2026 जिले के छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों का बार-बार असंतोष सामने आने तथा छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों को कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर ने जारी पत्र में छात्रावासों की नियमित एवं सघन मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने, निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर कराने तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
