बड़ी खबर,,शहडोल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,उ,प्र,से इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,,पुलिस की मेहनत रंग लाई

पॉक्सो एक्ट के विगत 05 माह से फरार 10,000 रुपये का ईनामी आरोपी बरेली उ0प्र0 से शहडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल प्रदेश सत्ता। पुलिस की बडी सफलता आरोपी को बरेली उ.प्र. से किया गिरफ्तार 10,000 रुपये का था इनाम घोषित पुलिस अधीक्षक की रेगुलर समीक्षा मे था प्रकरण श्री कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा महिला संबंधी अपराधों के निराकरण हेतु प्रत्येक  पक्ष में थाना प्रभारियों एवं पुलिस उप अधीक्षक महिला सुरक्षा की बैठक आयोजित कर प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था। थाना सोहागपुर में पंजीबद्ध पाक्सो एक्ट के प्रकरण में विगत 05 माह से फरार आरोपी रामवीर सिंह उर्फ राजवीर सिंह पिता देवीलाल सिंह उम्र 51 साल निवासी बरेली उत्तरप्रदेश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा 10,000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।प्राप्त निर्देर्शाे के परिपालन में साइबर सेल शहडोल की सहायता से थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा आरोपी रामवीर सिंह उर्फ राजवीर सिंह पिता देवीलाल सिंह उम्र 51 साल निवासी बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफतार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। आरोपी की गिरफतारी में थाना प्रभारी सोहागपुर श्री अनिल पटेल, उप निरीक्षक श्रीमती किरण वरकडे, सायबर सेल प्रभारी सउनि (अ) अमित दीक्षित और प्र.आर. शिवकरण यादव तथा आरक्षक मिथलेश की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Previous Post Next Post