सब स्टेशन में 20 कर्मचारियों ने किया दो घंटे से अधिक मेंटेनेंस कार्य

ट्रांसफार्मर बदला, 33 व 11 केवी लाइन का किया सुधार 


Junaid khan - शहडोल। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाके में रविवार की सुबह दो घंटे से अधिक समय तक विद्युत सप्लाई बंद रही, इस दौरान लोगों को तेज गर्मी में परेशान होना पड़ा। सुबह 7 बजे विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद कर दी थी, जिसे 9 बजे के बाद शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन में सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में 15 दिन पहले तकनीकी समस्या आई थी, जिसे अस्थाई रूप चालू रखा गया था। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या न आए इसके लिए रविवार को रिप्लेस किया गया है। 33 व 11 केवी लाइन का किया सुधार सीटी रिप्लेसमेंट के दौरान विभाग ने 33 एवं 11 केवी लाइन का सुधार कार्य भी किया है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण फीडर के लाइनों में पेड़ छंटाई सहित डीपी के उपकरण बदले गए हैं। शहरी क्षेत्र में सुबह 09 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन ग्रामीण फीडर को 9.30 बे बाद सप्लाई चालू किया गया। मेंटेनेंस कार्य में विभाग ने करीब 20 कर्मचारियों को काम में लगाया था। 

 इनका कहना है 

गर्मी में सबस्टेशन के उपकरणों में लोड की वजह से समस्या आती है।उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त बिजली मिल सके,इसके लिए समय-समय पर उपकरणों का मेंटेनेंस किया जाता है।

 दिनेश कुमार तिवारी, कार्यपालन अभियंता शहडोल

Previous Post Next Post