आधी रात शहर में विद्युत सप्लाई बंद,गर्मी से परेशान हुए लोग

अधिकारियों ने कहा-हाइटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से हुई समस्या,लोग घर बनवाते समय तार नही देखते है,घर की दिवालो को व छत को तार से सटा देते है 


Junaid khan - शहडोल। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण बीते 4-5 दिनों से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। वहीं वही विद्युत विभाग की अघोषित बढ़ गई है। बीती रात शहर के कई स्थानों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 2 घंटे से अधिक विद्युत सप्लाई बंद रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं विद्युत विभाग सप्लाई बंद होने का कारण हाईटेंशन तार के बीच शार्ट होना बता रहा है। जबकि शहर सहित आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग समय में विद्युत आपूर्ति बंद रही है। इसमें पहले 12 बजे से 1 बजे तक व दूसरी बार 1.30 बजे से करीब सवा 2 बजे तक सप्लाई बंद होने से लोगों को समस्या हुई।

33 केवी लाइन में लगी आग 

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे घरौला मोहल्ला के पास एक घर के छत के ऊपर 33 केवी लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी, जिसके कारण पूरे शहर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं पुरानी बस्ती के सरई घाट के समीप पेड़ गिरने से 11 केवी तार टूटने से शहर सहित आसपास के ग्रामीण की सप्लाई बंद हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि रात में ही दोनों स्थानों में सुधार कार्य कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

आए दिन होती है समस्या

विद्युत विभाग गर्मी व बारिश के दिनों में विद्युत सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए अप्रैल महीने से मेंटेनेंस का कार्य करता है। इसके लिए अलग-अलग दिनों में विद्युत स्पलाई भी 4-5 घंटे के लिए बंद की जाती है। इसके बाद भी आए दिन फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब बिना आंधी तूफान के सप्लाई बंद हो जाती है। इसके अलावा दिन में भी कई बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है।

इनका कहना है

घरौला मोहल्ला में 33 केवी लाइन में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से रात में सप्लाई बंद की गई थी, जिसे सुधार के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई थी।

दिनेश कुमार तिवारी, तिवारी,,कार्यपालन अभियंता शहडोल

Previous Post Next Post