पत्नी कुएं में कूदी तो पति ने भी लगा दी छलांग,पुलिस ने दोनों को बचाया

पत्नी कुएं में कूदी तो पति ने भी लगा दी छलांग,पुलिस ने दोनों को बचाया


Junaid khan - शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र के बुधसार गांव में एक नव विवाहिता अपने पति से विवाद करते समय नाराज होकर कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए पीछे से पति भी छलांग लगा दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची और बचाव कार्य करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बचाव में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। पुलिस के अनुसार ग्राम नौढीया निवासी 20 वर्षीय सौरभ मौर्य अपनी नव विवाहिता पत्नी वर्षा मौर्य के साथ अपने नाना के घर बुधसार आया था। यहां से सौरभ पत्नी को माता पिता के घर छत्तीसगढ़ जाने को कह रहा था, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में वाद-विवाद होने लगा। इसी बीच पत्नी निर्माणाधीन कुएं में कूद गई। इसके बाद पति ने भी कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही सीधी थाना क्षेत्र के बुधसार गांव में हुई घटना नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद उठाया कदम सीधी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके दोनों की जान बचा ली। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया है। सीधी थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद आपसी विवाद हुआ था, उसी दौरान पत्नी कुएं में कूदी तो पति भी कूद गया। अब दोनों सुरक्षित है। दोनों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को बाहर निकालने में देरी नहीं की गई है, इसलिए सुरक्षित है। यदि बाहर निकालने में देरी होती तो कुछ भी हो सकता था।

Previous Post Next Post