गांजा तस्करी के प्रकरण में पुनः 93 बोरा मक्का बरामद

गांजा तस्करी के प्रकरण में पुनः 93 बोरा मक्का बरामद


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 19.05.2025 को रात्रि में जयसिंहनगर थाना अंतर्गत ग्राम गिरुई खुर्द में 38 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद हुआ था, गत पंद्रह सालों में शहडोल जिले में गांजा की इतनी बड़ी बरामदगी का यह पहला प्रकरण है। इसी तारतम्य में कुख्यात गांजा तस्कर गोलाई गुप्ता जो पूर्व में छः साल फरार रहा था, को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया जाकर उससे गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान उसके फार्म हाउस से करीबन 31 किलो गांजा व 17 बोरा मक्का बरामद किया गया था। पुनः जयसिंहनगर पुलिस द्वारा प्रकरण में सुनील कुमार गुप्ता के गोदाम ग्राम मउ से 93 बोरा मक्का बरामद किया गया है। गांजे को इन्हीं मक्का के बोरों के नीचे छिपा कर लाया गया था। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक अजय बैगा, थाना प्रभारी सीधी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, प्र.आर. नरेन्द्र उपाध्याय, सायबर सेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post