मध्यप्रदेश टीम में शहडोल का चमकता सितारा: बिलाल 13.23 मीटर गोला फेंक कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचें

मध्यप्रदेश टीम में शहडोल का चमकता सितारा: बिलाल 13.23 मीटर गोला फेंक कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचें 


Junaid khan - शहडोल। राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स 19 वर्ष बालक (गोला फेक )में मोहम्मद बिलाल पिता श्री मोहम्मद मुस्तफा कासिम कक्षा 11वी अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल का चयन किया गया है, चयनित खिलाड़ी को संयुक्त संचालक शहडोल संभाग शहडोल उमेश कुमार धुर्वे सहायक संचालक खेल रईस अहमद,सुदर्शन मिश्रा, अशासकीय  ज्ञानोदय विद्यालय शहडोल की पीटीआई शिवानी नामदेव ,हेमंत सिंह द्वारा बूके फूल देकर सम्मानित किया गया एवं आगे प्रतियोगिता में विजय होने का आशीर्वाद दिया। गया। स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वी शालेय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, भिवानी (हरियाणा) में दिनांक 26 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजन किया जाएगा ,जिसका प्री नेशनल कोचिंग कैंप सागर में दिनांक 19 से 20 नवंबर 2025 तक जिला शिक्षा अधिकारी सागर द्वारा कराया जाएगा। शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सागर जिले में 1 से 5 नवंबर 2025 तक किया गया था ,जिसमें उत्कट प्रदर्शन कर मोहम्मद बिलाल 13.23 मीटर गोला फेंका  मध्य प्रदेश टीम में चयनित होकर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

Previous Post Next Post