मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब

मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब


Junaid khan - शहडोल। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.06.2025 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिग बालिका जिसकी उम्र 16 वर्ष है को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोहपारू मे अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृता बालिका की लगातार पता तलाश की गई पतारसी के दौरान आज दिनांक 17.11.2025 को अपहृता को बस स्टैण्ड, जैतपुर, जिला शहडोल से सुरक्षित दस्तयाब किया जाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोहपारू निरी. राजकुमार मिश्रा के निर्देशन मे अधिनस्थ स्टाफ सउनि. देवेन्द्र सिंह, आर. गुरू दयाल उइके, म.आर. वर्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post