हजारों कदमों की गूंज से कमला नगर से जय स्तंभ तक झलकी राष्ट्रीय एकता
Junaid khan - शहडोल। भाजपा ज़िला अध्यक्ष अमिता चपरा के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब। सांसद हिमाद्री सिंह ने दिया युवाओं को एकता व राष्ट्रनिर्माण का संदेश। शहडोल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शहडोल में एकता और राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। यूनिटी मार्च के तहत स्थानीय कमला नगर से जय स्तंभ चौराहे तक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा शहर “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” के नारों से गूंज उठा।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के नेतृत्व में दिखी अद्भुत ऊर्जा
पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने किया। यात्रा के दौरान वे कार्यकर्ताओं में जोश भरती रहीं। उनके नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा शहडोल में एकता का मजबूत संदेश देने में सफल रही। सांसद हिमाद्री सिंह का जोशीला संबोधन। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह रहीं। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भारत की एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उनका भाषण सुनकर उपस्थित जनसमूह में एक नया उत्साह जाग उठा। सफल मंच संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने किया। उनकी प्रभावी उपस्थिति और सधे हुए संचालन की सभी ने सराहना की।
अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से संतोष लोहानी, बंटी गुप्ता, अंकुश शर्मा, रविंद्र वर्मा, सिल्लू रजक, पिंकू शुक्ला, राकेश कनौजिया, अमित बजाज, राकेश खुशवाहा सहित जिले के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम ने न केवल सरदार पटेल के अदम्य साहस और संगठन शक्ति को याद किया, बल्कि शहडोल में एकता और राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार भी किया।

