डिजीटलाइजेशन के कार्याे का उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
Junaid khan - शहडोल। गुरूवार, 20 नवम्बर 2025, को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहडोल जिले में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियो द्वारा मतदाताओ से प्राप्त गणना पत्रक के डाटा को बीएलओ ऐप में डिजिटलाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमी अमृता गर्ग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जनपद पंचायत सोहागपुर के मतदान केंद्र खोल्हाड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने मतदान केंद्र जमुई सहित अन्य मतदान केंद्रो में किये जा रहे डिजीटलाइजेशन के कार्याे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने कहा कि मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक को शत प्रतिशत बी.एल.ओ. ऐप में अपलोड करते हुए डिजीटलाइजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष बीएलओ ऐप में गणना पत्रक में प्राप्त डाटा को दर्ज भी कराया एवं मतदाताओं की संख्या, गणना पत्रक वितरण की स्थिति सहित अन्य जानकारियां भी संबंधित बीएलओ से प्राप्त की।
