एसपी रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में शहडोल पुलिस की पहल,नाटक के जरिए दी सड़क सुरक्षा की सीख

एसपी रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में शहडोल पुलिस की पहल,नाटक के जरिए दी सड़क सुरक्षा की सीख


Junaid khan - शहडोल। मध्यप्रदेश के जिले शहडोल में पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की गई। भोपाल मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने आज 20 नवम्बर 2025 को बस स्टैंड और बुढ़ार चौक क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी संजय जायसवाल, सूबेदार प्रियंका शर्मा और पूरी यातायात पुलिस टीम ने किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, नशे में वाहन न चलाने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नाटक के माध्यम से दी गई सीख को ग्रहण किया।इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों में कमी लाना है।

Previous Post Next Post