विश्व मत्स्य दिवस पर आयोजित किया गया फिश प्रदर्शनी
Junaid khan - शहडोल। सोमवार, 17 नवम्बर 2025, को पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में “विश्व मत्स्य दिवस” के उपलक्ष्य में “फिश प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी मछलियाँ, लगभग 35 प्रकार के जलीय पौधे, फिश लाइव फूड, फिश वैल्यू एडेड उत्पाद, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप एवं भविष्य की संभावनाओ से संबंधित लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रदर्शित किए गए हैं। उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन 19 से 21 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12ः30 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आम नागरिक कर सकते है।
Tags
SHAHDOL
