संविधान दिवस विशेष कार्यक्रम
Junaid khan - शहडोल। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर शहडोल में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस पर “संविधान : एक जीवंत दस्तावेज” विषय पर संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं विधि जगत से जुड़े वरिष्ठजनों ने संविधान की महत्ता, न्यायपालिका की भूमिका और न्यायिक संवेदनशीलता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य मंच पर गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा उपस्थित रहीं। उनके साथ मंच पर—प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शिवभूषण शर्मा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश कोल। प्रथम जिला न्यायाधीश के.पी. सिंह। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह सिंगार। न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र सिंह मंडावी। द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश दीप्ति चौहान। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अदिति कुमार शर्मा और प्रीति सिंह बघेल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी देवेंद्र सिंह। तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओ रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रवीण सराफ, महेंद्र सराफ, अजय नामदेव, रामकुमार नापित ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुमित शर्मा ने किया।
उत्कृष्ट अधिवक्ताओं का सम्मान
संविधान दिवस पर न्यायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिवक्ता
रमेश त्रिपाठी, अमरेश श्रीवास्तव, शरद उदानिया, रामकुमार नापित, मनोज सोनी, सतीश पाठक, अजय नामदेव, संतोष जाटव, धर्मेंद्र शुक्ला, राजकुमार गोले, नीरज अग्रवाल, उषा चौधरी, श्वेता जायसवाल, आजम खान, संदीप तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक तिवारी, तुलसीदास पाठक, गिरीश श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र सराफ, नरेंद्र सोनी, समीर अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अजय सिंह बघेल, अजय मिश्रा, संतलाल चौधरी, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, रामेश्वर यादव, राजेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र जायसवाल, मोहन श्रीवास्तव, असद अहमद,अजीत तिवारी।
अधिवक्ता संघ की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम में-राकेश सिंह बघेल (अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ शहडोल),सचिव अनिल कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सतीश पाठक,सहसचिव राकेश गोले, कोषाध्यक्ष गगन वर्मा,
कार्यकारिणी सदस्य राकेश जायसवाल, पी.डी. गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संघ के उपाध्यक्ष सतीश पाठक ने किया।
कार्यक्रम का संदेश
सभी वक्ताओं ने कहा कि-भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो निरंतर परिवर्तित समाज के साथ चलने वाला जीवंत मार्गदर्शक है।




