सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का किया औचक निरीक्षण
Junaid khan - शहडोल। सोमवार, 17 नवम्बर 2025, को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं तथा वितरण की समीक्षा की। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह को निर्देश दिए की शासन के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजो को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्टाफ को समय पर उपस्थित होकर पूरी संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों तथा साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट को बुलाकर एंटी रैबीज वैक्सीन वार्ड में उपलब्ध कराई।
