वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र गौतम बने IFWJ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदेशभर के पत्रकारों में उत्साह और हर्ष का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र गौतम बने IFWJ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदेशभर के पत्रकारों में उत्साह और हर्ष का माहौल 



Junaid khan - शहडोल। पत्रकार हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले राष्ट्रीय संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) ने मध्य प्रदेश इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुरैना जिले के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार उपेन्द्र गौतम को IFWJ, मध्य प्रदेश यूनियन का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश के पत्रकार समुदाय के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 

IFWJ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने श्री गौतम को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पत्रकार हितों में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री गौतम जैसे अनुभवी और सजग पत्रकार संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।

पत्रकार हितों में अग्रणी रहा है IFWJ 

IFWJ लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए संघर्षरत रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भार्गव के नेतृत्व में अनेक पत्रकारों को शासन-प्रशासन से सहयोग और सहायता राशि दिलाने में सफलता मिली है। इसी वजह से IFWJ ने देशभर में अपनी एक विश्वसनीय और सक्रिय पहचान बनाई है।

उपेन्द्र गौतम: अनुभवी और संघर्षशील पत्रकार

नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम मुरैना जिले के जाने-माने पत्रकारों में गिने जाते हैं। उन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लंबा अनुभव है. विभिन्न प्रमुख चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहें है. सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका, मृदुभाषी, सरल स्वभाव और हर पत्रकार साथी के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की छवि उनकी कार्यशैली और संघर्षशीलता ने उन्हें पत्रकार समुदाय में एक अलग पहचान दी है।

प्रदेशभर के पत्रकारों में खुशी की लहर 

श्री गौतम की नियुक्ति के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकारों में उत्साह और प्रसन्नता देखी जा रही है। पत्रकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में IFWJ मध्य प्रदेश एक मजबूत इकाई के रूप में उभरेगा और पत्रकार हितों की लड़ाई और अधिक प्रभावी रूप से लड़ी जाएगी।

पत्रकारों का मान-सम्मान मेरी प्राथमिकता,उपेन्द्र गौतम

नव नियुक्त अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा,मैं हमेशा पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। पत्रकारों का मान और सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उनकी इस प्रतिबद्धता ने पत्रकार समुदाय में नई उम्मीद और विश्वास का संचार किया है। उपेन्द्र गौतम की प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति मध्य प्रदेश के पत्रकार जगत के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आई है। यह निर्णय पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करेगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। शहडोल संभाग के पत्रकारों में खुशी की लहर। वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र गौतम के प्रांतीय अध्यक्ष बने पर शहडोल संभाग के सभी जिलों के पत्रकारों ने उन्हें बधाइयां दी।

Previous Post Next Post