मनोज टीवीएस शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर लॉन्च

मनोज टीवीएस शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर लॉन्च



Junaid khan - शहडोल। टीवीएस मोटर कंपनी ने संभागीय मुख्यालय शहडोल में मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम में टीवीएस मोटर्स में शामिल नये सदस्य इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर को लॉन्च किया है। टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय डीलर मनोज टीवीएस शोरूम में सादे कार्यक्रम में नये इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता,राजेश गुप्ता, योगेश गुप्ता के साथ टीवीएस मोटर कंपनी के सेल्स टीएम  नीरज सिंह की विशेष उपस्थिति रही साथ ही सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स व फाइनेंस टीम उपस्थित रही। इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर के लॉन्चिंग कार्यक्रम टीवीएस मोटर कंपनी के सेल्स टीएम नीरज सिंह ने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर के खूबियो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर के माइलेज, फीचर एवं अन्य विशेषताओ के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 158 किमी आईडीसी रेंज, 34 लीटर बूट स्पेस, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और चौदह-इंच फ्रंट व्हील जैसी सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लैस है। मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि टीवीएस मोटर कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आर्बिटर को  कंपनी ने रोजाना के आवागमन को और आसान-आरामदायक बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया है। स्कूटर में 158 किमी की आईडीसी रेंज, क्रूज कंट्रोल, 34 लीटर बूट स्पेस, हिल होल्ड असिस्ट और कनेक्टेड जैसे दमदार स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि कंपनी ने इसमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, वाइज़र के साथ एलईडी हेडलैंप और इनकमिंग कॉल डिस्प्ले से लैस कलर एलसीडी क्लस्टर दिया गया है। इसमें लंबी रेंज की बैटरी जैसी स्थिर प्रदर्शन सुनिश्चित की गई है।

वहीं चौदह-इंच फ्रंट व्हील, डायनामिक रियर सेटअप और डायरेक्ट एर्गोनोमिक हैंडलबार सड़कों पर बेहतर ग्रिप, स्मूथ हैंडलिंग और अधिक नियंत्रण प्रदान करेगी।

Previous Post Next Post