मुस्कान अभियान के तहत बच्चों को दी गई सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता समझाइश

मुस्कान अभियान के तहत बच्चों को दी गई सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता समझाइश


Junaid khan - शहडोल। शासकीय एकीकृत हाई स्कूल अमरहा, थाना सिंहपुर में मुस्कान अभियान के अंतर्गत महिला थाना शहडोल द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला संबंधी अपराध, साइबर क्राइम, ऑनलाइन सुरक्षा, तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि किसी भी अनुचित स्पर्श, धमकाने, बहलाने-फुसलाने या गोपनीयता बनाए रखने के दबाव की स्थिति में वे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करें। साइबर अपराधों से बचाव हेतु बच्चों को अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन बातचीत न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, निजी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 1098 पर देने की सलाह दी गई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी शहडोल निरीक्षक रामकुमार गायकवाल एवं उ.नि. वर्षा बैगा उपस्थित रहे। इसके साथ ही थाना सिंहपुर प्रभारी निरीक्षक मुन्नालाल रहंगडाले, सहायक उप निरीक्षक शुभवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण पाण्डेय एवं आरक्षक रावजी डोडवे जागरूकता कार्यक्रम हेतु ग्राम हरी टोला, थाना सिंहपुर में भ्रमण पर थे।

Previous Post Next Post