कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान अंतर्गत 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने पर शहडोल टीम को दी बधाई
Junaid khan - शहडोल। 04 दिसम्बर 2025- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले ने एस.आई.आर. 2026 अभियान के अंतर्गत 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, जिले के समस्त एसडीएम, राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारियों, जनपद स्तर एवं उसके नीचे कार्य करने वाले समस्त टीमों, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला परियोजना समन्वयक एनआरएलएम के मैदानी अमले सहित जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के सदस्यों तथा मतदाताओं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, विशेषकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में काम करने वाली टीम सहित समस्त एसआईआर कार्य में संलग्न अधिकारियो एवं कर्मचारियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले में एसआईआर के कार्याें में संलग्न सभी नागरिकों का यह योगदान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि जिले के लिए गौरव का विषय भी है। यह सफलता समर्पित बीएलओ, सुपरवाइजर्स एवं संपूर्ण टीम की सतत मेहनत, कार्यकुशलता तथा दायित्व निर्वहन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहडोल संभाग में 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
