लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.11.2025 की रात्रि में फरियादी राजकुमार पटेल पिता रामकिंकर पटेल निवासी तेंदुआड अपने परिवार सहित मो.सा. से ब्यौहारी से अपने गांव तेंदुआड जा रहे थे, तभी रेल्वे ब्रिज के आगे गोदावल मेला मैदान के पहले आरोपी प्रिंस उर्फ पियूष नामदेव, रामयज्ञ सिंह गोंड एवं सचिन सिंह गोंड तीनो मोटरसाइकिल से पीछा कर 12,000/- रूपये फरियादी से लूट किये थे साथ ही फरियादी के आगे चलने वाले एक अन्य व्यक्ति से 4000/- रूपये लूट किये थे इस प्रकार कुल 16000/- रूपये लूट किये थे, जिसकी रिपोर्ट दिनांक 22.11.2025 को फरियादी द्वारा थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट करने पर सुसंगत धाराओं पर अपराध पंजीद्ध कर विवेचना में लिया गया था, विवेचना के दौरान तत्काल आरोपी प्रिंस उर्फ पियूष नामदेव, रामयज्ञ सिंह गोंड को गिरफ्तार कर दिनांक 23.11.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। घटना के बाद से आरोपी सचिन कुमार सिंह गोंड निवासी अंबार 13 थाना देवलोंद फरार हो गया था, जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 04.12.2025 को गिरफ्तार किया जाकर लूट की राशि बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के दिशा निर्देशन व थाना प्रभारी ब्यौहारी (प्रशि) उ.पु.अ. ऋषभछारी के नेतृत्व में उ.नि. मोहन पङवार, सउनि. कामता प्रसाद पयासी, प्र.आर. नरेन्द्र उपाध्याय, प्र.आर. अमर सिंह, आर. जावेद अंसारी, आर. गंगासागर गुप्ता, म.आर. माधुरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post