सिकल सेल वंशानुगत बीमारी,जन जागरूकता जरूरी-डॉ. जी एस परिहार
Junaid Khan - शहडोल। 29 जून 2026,शहडोल एवं रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. जी.एस. परिहार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय शहडोल के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए मैदानी स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अपने स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा करें जिससे मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने स्वास्थ्य विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण समय सीमा में प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट ना रहे। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए की उक्त कार्यक्रम का उन्मूलन 2026 तक निर्धारित किया गया है इसके लिए सशक्त कार्य योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सिकल सेल एनीमिया के प्रति लोगों को जागरूक करें,सिकल सेल वंशानुगत बीमारी है। क्षेत्र संचालक स्वास्थ्य ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
