देश को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाशक्ति की अहम भूमि- मुद्रिका सिंह’
Junaid khan - शहडोल। 21 दिसम्बर 2025- युवा देश के भविष्य हैं, युवा शक्ति ही विकसित भारत के राष्ट्र निर्माण में सक्षम है। 2047 तक आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार रूप देने के लिये युवा शक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मुद्रिका सिंह नें केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस पर दिए। पत्र सूचना कार्यालय भोपाल से उपस्थित निदेशक श्री मनीष गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि विकसित भारत, वंदेमातरम् तथा सुशासन पर इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाशक्ति, महिला, गरीब एवं किसान जो राष्ट्रनिर्माण में मुख्य भूमिका निभाते है जिन्हे मार्गदर्शन के साथ साथ भारत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिपूर्ण लाभ प्रदान करते हुये उन्हे समृद्ध बनाना होगा, साथ ही देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी, पर्यावरण संरक्षण एवं आधारभूत संरचनाओं में सुधार कर विकसित राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे, तभी प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण किया जा सकेगा। विशिष्ट अतिथ के रूप में उपस्थित सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा द्वारा प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुये मंच पर उपस्थित जनमानस के साथ वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत गायन कर देशभक्ति की भावना से सरावोर कर दिया। साथ ही प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु छात्र छात्राओं से अपील करते हुये महिला शसक्तिकरण पर बल दिया। शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पी.के. मिश्रा द्वारा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं से प्रदर्शनी में शासन के योजनाओं की जानकारी का सम्पूर्ण लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान विषयक प्रश्नमंच, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का अयोजन किया गया, तथा विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। प्रचार सहायक अधिकारी एच.के. मारकवाड़े द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुये दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के विषय में विस्तार पूर्वक शासन की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अख्तर हुसैन ने दो दिवसीय प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

