नंदी गौ सेवकों द्वारा आधी रात सिवरेज गड्डे में गिरे नंदी बैल की बचाई जान

नंदी गौ सेवकों द्वारा आधी रात सिवरेज गड्डे में गिरे नंदी बैल की बचाई जान


Junaid khan - शहडोल। आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को बुधवार रात 11:30 बजे से लौटते समय जय स्तंभ पेट्रोल टंकी के पास सिवरेज गड्डे में नंदी बैल गिर के फंस गया था मौके पर दो लोग कई घंटो से राहगीर को रोकने प्रयास कर रहें थे लेकिन कोई भी नहीं रुक रहा था तभी वहाँ से गौ सेवक पार्षद, सिल्लू रजक सादी समारोह लौट रहें थे उन्होंने देखा की दो लोग गाडी रोकने के लिये हाथ दे रहें हैं तभी गाड़ी रोका और उनसे जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया की सिवरेज वाले सकरे गड्ढे में एक नंदी बैल बुरी तरह फंसा हुआ हैं उसी दौरान तत्काल गौ सेवकों द्वारा राहगीरों रोककर नंदी बैल को कड़ी मसक्कत के बाद गड्ढे से सुरक्षित निकाला गया उस दौरान मौके पर पार्षद सिल्लू रजक शुभम सोधियां सोनू चौवे एवं अन्य गौ सेवक उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post