चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। दिनांक 08.12.2025 को फरियादी रोहित चौधरी पिता कमला प्रसाद चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बधवा बड़ा थाना कोतवाली शहडोल द्वारा थाना धनपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07.12.2025 को अपनी बुआ सुनीता चौधरी के घर पुरानी बस्ती धनपुरी आया था। अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल को घर के बाहर आँगन में लॉक कर खड़ा किया था। सुबह करीब 06.00 बजे देखा तो वाहन मौके पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। चोरी गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000/- बताई गई। रिपोर्ट पर अपराध धारा भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा तत्परता से तलाश कर संदेह के आधार पर आरोपी मुकेश पाल पिता बाबूलाल पाल उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 20 पुरानी बस्ती धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। बरामद वाहन को विधिवत जप्ती किया गया उक्त कार्यवाही उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेम सिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में, सउनि दीपक तिवारी, प्रआर, 73 राकेश सिंह, प्रआर. 144 शैलेन्द्र सिंह, प्रआर. 407 राजू प्रसाद, प्रआर. 166 गेंदसिंह, आर. 778 वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक 615 राजेश शर्मा, आर. 686 लखन सिंह पाटलें की सराहनीय भूमिका रही।
