नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। पुलिस थाना सीधी, जिला शहडोल में फरियादी (नाबालिग के पिता) द्वारा दिनांक 07.09.2025 को अपनी नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्षीय) के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।फरियादी की रिपोर्ट फरियादी को शंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त सूचना पर सीधी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था एवं नाबालिग बालिका की पता-साजी प्रारंभ की जाकर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया था। दस्तयाबी उपरांत बिलाका के कथन लेखबद्ध किए गए। बालिका के कथन में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म (गलत काम) किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस थाना सीधी द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए, आरोपी राजेश उर्फ जुल्लू बैगा पिता रामप्रसाद बैगा (उम्र 28 वर्ष, निवासी मरखोही, थाना जनकपुर, जिला एमसीबी, छत्तीसगढ़) को दिनांक 02.12.2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सीधी में अपराध बी.एन.एस. एवं पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के उपरांत, आरोपी राजेश उर्फ जुल्लू बैगा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Previous Post Next Post