शहडोल में ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में-कानून तोड़ने वालों में हड़कंप यातायात पुलिस की सख्ती से सुधर रहे हालात

नाबालिग ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई,अवैध परमिट वाली बस पर 10,000 का जुर्माना तो 5500 रुपये के चालान, हेलमेट सीट बेल्ट नंबर प्लेट पर कसा शिकंजा




Junaid khan - शहडोल। दिनाँक 02 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के कड़े निर्देशन और सख्त निगरानी में जिले में लगातार विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। इसी के तहत थाना प्रभारी संजय जायसवाल, सूबेदार प्रियंका शर्मा और यातायात पुलिस टीम ने गुरुवार को शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

नाबालिग ड्राइविंग पर शून्य सहनशीलता 

अभियान के दौरान नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिलों को रोककर पुलिस ने न सिर्फ समझाइश दी बल्कि ब्लैक फिल्म हटाई गई और अमानक नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी तुरंत कार्रवाई की गई। बस चालक वर्दी में नहीं सीधा चालान। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वर्दी में न पाए जाने पर एक बस चालक पर चालान किया गया, जिससे बस ऑपरेटरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

अवैध परमिट संचालन पर सबसे बड़ी कार्रवाई 

बुढ़ार रोड पर नर्मदा बस (एमपी 54 पी 0477) की चेकिंग के दौरान पता चला कि बस स्पेशल परमिट पर थी, लेकिन उसे स्टेज कैरिज बस के रूप में यात्रियों को ढोने में प्रयोग किया जा रहा था, जो परिवहन नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मौके पर एमवी एक्ट के तहत 10,000 रुपये का चालान लगाया गया। कुल कार्रवाई। प्रकरण संख्या-हेलमेट चालान 10। सीट बेल्ट 02। नंबर प्लेट 02। परमिट उल्लंघन 01। चालक वर्दी उल्लंघन 01। कुल चालान राशि ₹ 5,500 + ₹ 10,000 = ₹ 15,500 यात्रियों और जनता की सुरक्षा में पुलिस का सराहनीय प्रयास। यातायात नियमों का पालन करवाने और सड़क सुरक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शहडोल यातायात पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। जिले की जनता ने भी पुलिस की इस सख्ती को सही ठहराते हुए कहा कि “सिर्फ चालान नहीं, ये अभियान जीवन बचा रहा है।

Previous Post Next Post