अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही
Junaid khan - शहडोल। जिलांतर्गत अवैध खनिज चोरी एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर ग्राम धनौरा से मंजीरा तिराहा की ओर जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान मंजीरा तिराहा के पास एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ पाया गया। पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन को खेत की ओर ले जाकर छुपाने का प्रयास किया, जिसके कारण वाहन खेत में फंस गया। घेराबंदी कर चालक को पकड़ कर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम - आशिक खान पिता भेल्ला खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम धनौरा, चौकी केशवाही, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल बताया गया। वाहन में भरी रेत के संबंध में चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिसपर केशवाही पुलिस द्वारा तत्पश्चात् उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आरोपी चालक के कब्जे से जब्त कर वाहन को चौकी परिसर में रखा गया एवं आरोपी चालक के विरूद्ध बी.एन.एस. व खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. विनय सिंह गहरवाह के नेतृत्व में चोकी प्रभारी उ.नि. गंगा सिंह मार्को की सराहनीय भूमिका रही।
