जोहिला क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार,शनु प्रकाश क्षेत्रीय अध्यक्ष, साजिद वारसी महामंत्री नियुक्त

जोहिला क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार,शनु प्रकाश क्षेत्रीय अध्यक्ष, साजिद वारसी महामंत्री नियुक्त 


Junaid khan - शहडोल। अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन में जोहिला क्षेत्र से बड़ा बदलाव सामने आया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ प्रभारी कमलेश शर्मा की अनुशंसा पर तथा संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र चतुर्वेदी की स्वीकृति से पाली के युवा और जुझारू समाजसेवी शनु प्रकाश उपाध्याय को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा मोहम्मद साजिद वारसी को क्षेत्रीय महामंत्री के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी

शनु प्रकाश उपाध्याय क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों और श्रमिक वर्ग की आवाज बुलंद करने के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं मोहम्मद साजिद वारसी की सक्रियता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें महामंत्री का पद प्रदान किया गया।

समर्थकों में खुशी की लहर, बधाइयों का तांता 

इनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र भर से बधाइयों की बाढ़ आ गई है और दोनों नव–नियुक्त पदाधिकारियों से मजदूर हित में ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है। बधाई देने वालों में प्रमुख नाम – कांग्रेस नेता संजीव खंडेलवाल, अमर बहादुर सिंह, लाल बहादुर सिंह, बबलू उपाध्याय, बबलू मिश्रा, रवि मिश्रा, रामबिहारी उपाध्याय, मनु उपाध्याय, आनंद मिश्रा, बंटी वर्मन, जितेंद्र जगवानी, राज तिवारी, दादूराम विश्वकर्मा, रमेश सिंह, सूर्या सिंह आदि शामिल हैं।

श्रमिक हित में संघर्ष का संकल्प 

समर्थकों ने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी क्षेत्र के असंगठित श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान की दिशा में मजबूत प्रयास करेंगे।

Previous Post Next Post