जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में ग्राम पंचायत अल्हरा के बचहा नाला एवं तिखवा में किया बोरी बंधान

जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में ग्राम पंचायत अल्हरा के बचहा नाला एवं तिखवा में किया बोरी बंधान



Junaid khan - शहडोल। 09 दिसम्बर 2025- जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायत तथा स्थानीय जन समुदाय के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है। ब्यौहारी जनपद पंचायत के सेक्टर 4 तिखवा के सिमरत नाला में नवांकुर संस्था अयोध्या जन विकास समिति देवराव तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अल्हरा की सहयोग से श्रमदान के माध्यम से बोरी बंधान का कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बोरी बंधान के माध्यम से बचहा नाला में बहते हुए पानी को रोकने में सफलता मिली है, जिससे नाले में पानी का भराव बढ़ने लगा है इस पानी का उपयोग किसान अपनी फसल की सिंचाई के लिए कर सकेंगे, साथ ही पशु पक्षियों को भी पेयजल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री सुदामा प्रसाद गुप्ता एवं परामर्शदाता रामेश्वर पाल ने जल संचय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान का महत्व बताया गया जिसका उद्देश्य खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में संरक्षित रखना है। 

 कार्यक्रम में सरपंच दिलीप जायसवाल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामबहोर सिंह,सचिव रामजी सिंह  सदस्य गांव के समाजसेवी, सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post