वर्षा ऋतु में सर्पदंश से बचाव, आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से बचाव, आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है


Junaid Khan - शहडोल। 05 जुलाई 2026- बरसात के मौसम में सांपों के घरों एवं आसपास दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर सर्पदंश की घटनाओं से बचा जा सकता है। सावधानियां अपनाएं घर के बाहर ड्रेनेज पाइप के आउटलेट पर मजबूत जाली लगाएं। घर के आसपास की झाड़ियां, घास, कचरा एवं अनुपयोगी सामान हटाकर साफ-सफाई रखें। गमलों को जमीन पर रखने के बजाय स्टैंड या ऊंचाई पर रखें तथा उनके आसपास नियमित सफाई करें। दरवाजों एवं खिड़कियों के नीचे या आसपास यदि कोई गैप हो तो उसे बंद करें। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें तथा खेत, बगीचे या घास वाले क्षेत्रों में मजबूत जूते पहनें। बच्चों को झाड़ियों, लकड़ी के ढेर या पत्थरों के आसपास खेलने से बचाएं। यदि सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें। तत्काल निकटतम स्नेक रेस्क्यू टीम, वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचना दें और अपनी लोकेशन साझा करें। यदि सर्पदंश हो जाए तो प्रभावित व्यक्ति को शांत रखें और अनावश्यक चलने-फिरने से बचाएं। घाव पर चीरा न लगाएं, जहर चूसने का प्रयास न करें और न ही कसकर पट्टी बांधें। बिना विलंब के निकटतम अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार से अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।

Previous Post Next Post