जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा पंच - ज जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Junaid khan - शहडोल। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ज़िला विधिक सेवा अधिकारी देवेंद्र सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पंच-ज’ अभियान के अंतर्गत 25 दिसंबर को पैरालीगल वालेंटियर अरुण द्विवेदी द्वारा शासकीय नवीन हायरसेकंड्री बालिका छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में सहभागी बच्चों से पर्यावरण संरक्षण वन संरक्षण जल संरक्षण के बारे में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही साथ उन्हें पंच ज- जन, जल ,जंगल, जमीन,जानवर, के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डेन प्रीती कुशवाहा ने पौधारोपण का महत्व समझाया। प्रीती कुशवाहा ने कहा कि पेड़ों से प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है, जो मानव जीवन के लिए कल्याणकारी होता है। मानव सभ्यता का उदय भी वन-वृक्षों की ही गोद में हुआ है। मानव जीवन को सुखी समृद्ध और संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है। लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं पौधों के पेड़ बनने तक देखभाल करना। इस दौरान सभी बच्चों ने अपने घर के आस-पास कम से कम 05 पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने की बात कही।
