झाड फूंक से ईलाज संभव नहीं हैं,बीमार होने पर डॉक्टरों से सलाह लें

झाड फूंक से ईलाज संभव नहीं हैं,बीमार होने पर डॉक्टरों से सलाह लें


Junaid khan - शहडोल। झाड़-फूंक से किसी भी बीमारी का इलाज संभव नहीं हैं। बीमार पड़ने पर चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए। अंध विश्वास और कुप्रथाओं से निपटने हेतु जिला मुख्यालय  के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में विज्ञान विषय पर आधारित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में विद्यार्थियो को विज्ञान के शिक्षकों ने अवगत कराया कि सभी विद्यार्थी विज्ञान को जानें, समझें तथा अंध विश्वासों पर विश्वास नहीं करें। विज्ञान के माध्यम से वर्तमान समय में देश नई-नई ऊचाईयांे को छू रहा है। हम विज्ञान पर भरोसा करे, किसी के बहकावे पर न आए, झाड़ फूंक से ईलाज संभव नहीं है, व्यक्तियो के बीमार होने पर तत्काल डॉक्टरो की सलाह लेना चाहिए, जिससे समय रहते बीमार व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकें। साथ ही जादू नहीं विज्ञान है से संबंधित प्रयोग भी बताएं गए। कार्यक्रम में चार ब्लॉकों से 09 टीमों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह मारपाची, सहायक संचालक श्री संजय पांडे, एसीपी श्री अरविंद पांडे,प्राचार्य श्रीमती साधना जैन, श्रीमती अरूणिमा सिंह, श्री लाल सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राए उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post