दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत द्वारा पीड़िता महिला द्वारा यह रिपोर्ट की गई कि उसके साथ दिनांक 30.11.2025 को ग्राम क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान आरोपी बिंगू बैगा निवासी ग्राम रसमोहनी, थाना जैतपुर द्वारा जबरन रास्ता रोकते हुए दुष्कर्म किए जाने एवं घटना उपरांत जान से मारने की धमकी देने की बात उल्लेखित की गई थी। रिपोर्ट प्राप्त होने पर घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल जैतपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर आरोपी बिंगू उर्फ बिरंगू बैगा पिता भेलू बैगा, उम्र 24 वर्ष, ग्राम मढ़ता, डोंगरीटोला, थाना जैतपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभानी निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में उ.नि. जी.डी. तिवारी, प्र.आर. नारेन्द्र, प्र.आर. मो. जाहिद, आर. राममोहन की सराहनीय भूमिका रही।
