भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Junaid khan - शहडोल। सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को शहडोल नगर में सिख समाज द्वारा एक भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहर के हृदय स्थल न्यू गांधी चौक पहुँची, जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रकाश पर्व के इस शुभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा एवं विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया और गुरु महाराज के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने घरौला मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा पहुँचकर पूजा-अर्चना की तथा गुरुद्वारे के पंचों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शोभा यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संतोष लोहानी, भूपेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पार्षद, सिल्लू रजक राकेश सोनी, अमित गुप्ता बंटी, अंकुश शर्मा, रवींद्र वर्मा, विनोद गुप्ता, आदित्य चपरा, मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, अतुल तिवारी, आशीष तिवारी, नागेंद्र गोले, राकेश कनौजिया, ऋतुराज गुप्ता, राकेश सैनी, सोनू जायसवाल, विपिन तिवारी, अनमोल सोनी, संचित सरवटे, गगनदीप सिंह जॉली सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे नगर में धार्मिक उल्लास एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
