(प्रकाश पर्व) पर निकल गई शोभा यात्रा का जिलाअध्यक्ष व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

गुरु गोविंद सिंह जी का (प्रकाश पर्व) के अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 



Junaid khan - शहडोल। गुरु गोविंद सिंह जी का (प्रकाश पर्व) के अवसर पर शहडोल नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शहडोल नगर में सिख समाज द्वारा निकल गई भव्य शोभा यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा व विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के हृदय स्थल न्यू गांधी चौक में एकत्रित होकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जीने कार्यकर्ताओं के साथ प्रकाश पर्व के अवसर पर घरौला मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं पंचों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वागत में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संतोष लोहानी, भूपेंद्र मिश्रा ,राकेश सोनी,अमित गुप्ता बंटी, अंकुश शर्मा ,रवींद्र वर्मा, विनोद गुप्ता, विनय केवट, आदित्य चपरा, मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ,अतुल तिवारी आशीष तिवारी, नागेंद्र गोले, राकेश कनौजिया, ऋतुराज गुप्ता, राकेश सैनी,सोनू जायसवाल, विपिन तिवारी, अनमोल सोनी, संचित सरवटे, गगनदीप सिंह जॉली, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Previous Post Next Post