सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है: अवनीश भार्गव शहडोल में गरजे कांग्रेस नेता
गांधी चौक से कांग्रेस भवन तक पदयात्रा,सेवादल ने दिखाई संगठनात्मक ताकत
Junaid khan - शहडोल। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता व सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य मे सेवादल काँग्रेस का संभागीय सम्मेलन काँग्रेस भवन शहडोल मे संपन्न हुआ। जिसमे सर्वप्रथम गांधी चौक मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया, तत्पश्चात सेवादल व काँग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस भवन तक पदयात्रा निकाल देश मे एकता,अखंडता व आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। कांग्रेस भवन मे सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, काँग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह,पूर्व विधायक सुनील सराफ,अनूपपुर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान आदि ने अपने अपने उद्बोधन मे सेवादल की भूमिका व पार्टी एवं समाज हितार्थ कार्यों पर प्रकाश डाला। जिसमे प्रमुख रूप से कहा गया कि, कांग्रेस पार्टी में सेवादल का विशेष और ऐतिहासिक महत्व रहा है। इसकी स्थापना 1923 में डॉ. एन.एस. हार्डीकर ने की थी। सेवादल का उद्देश्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रीय चेतना विकसित करना था। स्वतंत्रता आंदोलन के समय सेवादल ने सत्याग्रह, जनसभाओं की व्यवस्था, स्वयंसेवी सेवा और जनता को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संगठन कांग्रेस की अनुशासित और जमीनी ताकत माना जाता है। आज भी सेवादल कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग देने, आपदा के समय सेवा कार्य करने और पार्टी के कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का काम करता है। संक्षेप में, सेवादल कांग्रेस की सेवा, संगठन और संस्कार की रीढ़ है, जो पार्टी को जनता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह,पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व विधायक रामपाल सिंह, उमरिया जिलाध्यक्ष विजय कोल, अनूपपुर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, अनूपपुर सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ एहसान अली अंसारी, रामसरोवर सिंह शहडोल, संतोष सिंह उमरिया, शरद तिवारी प्रदेश सचिव सूरज पयासी, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉक्टर हीरामणि सोनी, अजय सिंह, राम सजीवन गौतम, दोमल सिंह,संतोष राठौर, मोहम्मद सफीर मंसूरी, संध्या वर्मा, जिला अध्यक्ष सावित्री त्रिपाठी, आशा वर्मा, रुक्मणी कोल, रविन्द्र सुखाड़िया, प्रदीप कुमार मिश्रा,नीलू सिंह, आरिफ खान एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


