महिला व नाबालिग से मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला व नाबालिग से मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित् करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अमलाई क्षेत्र में महिला एवं नाबालिग के साथ धमकी एवं मारपीट किए जाने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 02.12.2025 को फरियादिया श्रीमती महजवीन खातून, निवासी रेल्वे कॉलोनी वार्ड क्रमांक 06/09, थाना अमलाई, ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी अपने हाथ में डण्डा लिए दुकान में घुसा और अवैध रूप से पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने फरियादिया के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उसके 12 वर्षीय पुत्र के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान पास मौजूद व्यक्तियों द्वारा हस्तक्षेप कर आरोपी को बाहर किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शैलेन्द्र सिंह परिहार उर्फ लालू पिता स्व. धनीराम परिहार, उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06/09 रेल्वे कॉलोनी, थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. जयप्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में सउनि. करतार सिंह, प्रधान आरक्षक ठाकुर दास, आरक्षक मिखाईल परस्ते एवं आरक्षक शैलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post