04 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। घटना का विवरण- दिनांक 10.10.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राथ हुई थी कि अमित कुमार पासी नाम का व्यक्ति अपने साथी के साथ अवैध नशीली दवाई कोरेक्स निकी करने हेतु लेकर आने वाला है यदि तत्काल पेराबन्दी की जाए, तो अमित कुमार पासी को उसके साथी के साथ रंगे हाथ कॉरेक्स सहित पकड़ा जा सकता है उक्त के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा नशीली दवाई कॉरेक्स को प्रयागराज (इलाहावाद) उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाना बताया। आरोपीगणो के विरुद्ध अप.क्र. धारा एनडीपीएस एक्ट म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम का पंजीबद्ध कर पूर्व में आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया था। उक्त मामले की विवेचना के दौरान आरोपी मकसूद खांन उर्फ बल्लू पिता महबूब खांन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 16/10 कच्छी मोहल्ला धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल (म.प्र.) का घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। दिनाक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के के नेतृत्व में, उप निरी. आर.पी. प्रजापति, आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला, आरक्षक राजेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
