धनपुरी में गूँजी पत्रकार एकता की हुंकार

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक में बड़े संगठनात्मक फैसले,जमीनी सक्रियता का ऐलान 




Junaid khan - शहडोल। बुढ़ार धनपुरी देश के वर्ष 1950 से स्थापित सबसे पुराने और विशाल पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ) ने धनपुरी से संगठनात्मक सक्रियता का बड़ा संकेत दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश भार्गव की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेंद्र गौतम के निर्देशन तथा संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा के सफल मार्गदर्शन में धनपुरी में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, जुनैद खान, सगीर खान, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी का भव्य स्वागत 

बैठक का मुख्य आकर्षण रहा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी का धनपुरी में प्रथम आगमन। पत्रकार साथियों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। माहौल पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और पत्रकार एकता के संदेश से ओतप्रोत रहा।

संगठन विस्तार के बड़े फैसले

नगर पत्रकार परिषद कार्यालय में हुई इस बैठक ने साफ कर दिया कि अब संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय, आक्रामक और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सर्वसम्मति से कई अहम जिम्मेदारियों की घोषणा की गई.

ये हुए प्रमुख मनोनयन 

साथी शमीम खान (संवाददाता, जोगी एक्सप्रेस) जिला कार्यकारी अध्यक्ष। साथी आशीष नामदेव (संवाददाता, विजय मत) अध्यक्ष, ब्लॉक इकाई बुढ़ार। साथी असलम बाबा (संवाददाता, दैनिक प्रदेश का गौरव) महासचिव, ब्लॉक इकाई बुढ़ार। साथी विजय सिंह (संवाददाता, जनसम्पर्क एक्सप्रेस) अध्यक्ष, नगर इकाई धनपुरी। साथी मुरलीधर त्रिपाठी (संवाददाता, समय, नई दुनिया) महासचिव, नगर इकाई धनपुरी। शिवम कुशवाहा (संवाददाता, इंडिया न्यूज़) अध्यक्ष, नगर इकाई बुढ़ार। साथ ही पत्रकार साथी बृजवासी अग्रवाल, महेंद्र सिंह पवार एवं अतीक खान बाबा को संभागीय इकाई के लिए एवं राजू अग्रवाल का नाम जिला इकाई के दिया गया। इन नियुक्तियों को पत्रकारों की आवाज़ को संगठित और संस्थागत रूप देने की दिशा में रणनीतिक कदम माना जा रहा है। पत्रकार एकता पर जोर संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने कहा: पत्रकार सिर्फ खबर नहीं लिखता, वह समाज की दिशा तय करने वाला प्रहरी है। अब समय है कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन एकजुट होकर संघर्ष करे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता बताया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में बृजवासी अग्रवाल, महेंद्र सिंह पवार, मुरलीधर त्रिपाठी, राजू अग्रवाल, रोहित वर्मा, गंगा सिंह, देवी सिंह, सूर्य प्रकाश, कैलाश महोबिया, मोहम्मद नदीम खान, आदिल खान, असलम खान, मुअज्जम खान, 

की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मजबूती और ऊर्जा प्रदान की।

साफ संदेश...अब संगठन मैदान में

बैठक के बाद यह स्पष्ट संदेश गया कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ अब केवल नाम भर का संगठन नहीं, बल्कि पत्रकार हित, सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों की लड़ाई का सक्रिय और संघर्षशील मंच बनने जा रहा है। धनपुरी-बुढ़ार से उठी यह संगठनात्मक हलचल आने वाले समय में संभाग और ले की पत्रकारिता की दिशा और दशा दोनों तय करने वाली साबित हो सकती है। कार्यक्रम में के अंत में चंदिया के पत्रकार साथी पवन गुप्ता कि माता जी का लंबी बीमारी के कारण देवलोक गमन हो गया था जिनकी आत्मा कि शांति के लिए मौन धारण किया गया।

Previous Post Next Post