विस्तारित जिला समन्वय समिति की बैठक एवं पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन संपन्न

काँग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी के आगमन पर संगठन सृजन अभियान को मिली नई ऊर्जा




Junaid khan - शहडोल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी चंदन यादव के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में तथा जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक नारायण पट्टा, विधानसभा प्रभारी पुष्पराज सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं बहुआयामी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने की। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सिंहपुर उपब्लॉक अंतर्गत ग्राम झगरहा में पंचायत कांग्रेस कमेटी का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है। पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की नींव को सशक्त बनाता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएँ और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँ। जिला कांग्रेस प्रभारी नारायण पट्टा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती है। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने अपने संबोधन में संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं निरंतर जनसंपर्क पर विशेष बल देते हुए कहा कि “सशक्त संगठन ही राजनीतिक संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है। पंचायत कमेटी गठन के पश्चात जिला कांग्रेस भवन, शहडोल में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत विस्तारित जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक स्थिति पर गहन चर्चा की गई तथा आगामी आंदोलनों एवं कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों एवं अनुषांगिक संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं संगठकों के साथ पृथक बैठक कर संगठनात्मक समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों की बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं तथा भाजपा शासित सरकार की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने जनता के हित में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। अंत में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद एवं मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि कांग्रेस पार्टी जिले में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के हक और अधिकार की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव डा• चंदन यादव, विधायक नारायण पट्टा, जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, विधानसभा प्रभारी पुष्पराज सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष शुक्ला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद,वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा, जनपद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, विधानसभा प्रत्याशी रामलखन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला, जनपद सदस्य अभिषेक द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णू प्रताप सिंह, राम नरेश तिवारी, हरिमोहन तिवारी, सभी ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष साथ ही जिले के समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों एवं अनुषांगिक संगठनों के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता व सदस्य एवं काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post