आनंद उत्सव समापन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुरास्कर वितरण

आनंद उत्सव समापन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुरास्कर वितरण



Junaid khan - शहडोल। 30 जनवरी 2026, नगरपालिका परिषद शहडोल द्वारा 14 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक आनंद उत्सव अंतरगत वीभिन्न प्रकार के खेल कूद अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिसके समापन कार्यक्रम के अंतरगत नगर पालिका सभागर में आनंद उत्सव के तहत प्रतिभागियों को पुरास्कर वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा मुख्य आतिथ्य की मौजूदगी में आयोजित किया गया. इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष श्री संतोष लोहानी, पार्षद श्री राकेश सोनी , जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. शासन निर्देशानुसार दिनांक 14 जनवरी से 28 जनवरी तक निकाय स्तर पर आनंद उतसव के तहत विभिन्न गतिविधि कुर्सी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, रस्सा कसी, जलेबी कूद, दौड़ एवं समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों के स्टाल लगाए गए. इन गतिविधियों में विशेषकर दिव्यांग बच्चों ने आनंद एवं उत्साह से प्रतिभाग किया. खेल कूद में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में स्वक्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह, ,सिटी मैनेजर सत्यकाम मिश्रा, अनिल महोबिया, ,स्वाछता मित्र , नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post