अवैध साल लकड़ी जप्ती के दौरान शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट में थाना जयिसंहनगर पुलिस द्वारा 07 आरोपी गिरफ्तार

अवैध साल लकड़ी जप्ती के दौरान शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट में थाना जयिसंहनगर पुलिस द्वारा 07 आरोपी गिरफ्तार


Junaid khan - शहडोल। थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से साल की लकड़ी कटाई एवं जप्ती के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, जाति सूचक गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध शहडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण-फरियादी रविनंदन सिंह पिता गिरजा सिंह परस्ते उम्र 48 वर्ष, बीट गार्ड ताली बनपरिक्षेत्र अमझोर, द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अनुसार दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर सूचना पर वन विभाग का दल बीट ताली के कक्ष क्रमांक पीएफ 286 वनखण्ड उमरखोही उत्तर में पहुंचा, जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से साल की इमारती लकड़ी काटकर मोटरसाइकिल में लोड कर परिवहन किया जा रहा था। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 16713/24 दिनांक 19.02.2026 पंजीबद्ध कर साल इमारती लकड़ी 27 नग (1.869 घन मीटर) तथा 16 नग वृक्षों की गडलिंग की जप्ती की कार्यवाही की गई। शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट जप्ती कार्यवाही के दौरान आरोपीगणः - बाबूलाल यादव, महेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, नारेन्द्र यादव, राजमणि यादव सभी निवासी महादेवा, थाना जयसिंहनगर द्वारा अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। आरोपियों द्वारा जाति सूचक शब्द कहकर गाली-गलौज, लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थरों से मारपीट की गई, जिससे वन विभाग के कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई। हमले में फरियादी सहित अन्य कर्मचारियों को सिर, कान, हाथ, कंधे एवं आंख के पास चोटें आई। आरोपियों द्वारा फरियादी की बलेनो कार क्रमांक MP 20 ZL 9812 के पीछे के कांच एवं पार्किंग लाइट को तोड़कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। साथ ही दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट करने के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान दिनांक 20.02.2026 को आरोपीगण- 1. बाबूलाल यादव 2. महेन्द्र यादव 3. सुरेन्द्र यादव 4. नारेन्द्र यादव 5. राजमणि यादव सभी निवासीगण महादेवा थाना जयसिंहनकर जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं 6. राजवती यादव 7. निशा यादव दोनो निवासी महादेवा थाना जयसिंहनगर को धारा 41 (क) जा. फौ. के तहत नोटिस पर छोड़ा गया। प्रकरण के अन्य शेष आरोपियों की पता- तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनकर के नेतृत्व में, सउनि. मिथला प्रसाद मिश्रा, सउनि. इन्द्रभान सिंह, प्रआर. लाला प्रसाद, प्रआर भैयालाल, प्रआर. बांके सिंह, प्रआर. रूसतम सिंह,, आर. उदयभान सिंह, म.आर. खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post