पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid khan - शहडोल। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 19/02/2026 को पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना धनपुरी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुहैल मंसूरी, निवासी छोटानी मोहल्ला, धनपुरी ने वर्ष 2025 से उसे प्रेम जाल में फंसा रखा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शहडोल के होटल में पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर शादी से मना किया, तो आरोपी उसे जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगा। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता को पुनः होटल बुलाने की कोशिश की और मना करने पर पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल करने तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी का विवरणः नामः सुहैल मंसूरी पिता मोहम्मद जावेद मंसूरी,उम्र: 23 वर्ष। निवासीः छोटानी मोहल्ला, धनपुरी, जिला शहडोल (म.प्र.) उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपी सुहैल मंसूरी को दिनांक 19.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में उनि0 विशाथा उर्वेदी, प्रआर. गिरीश मिश्रा, आर. अतुल शुक्ला, म.आर. अंकिता हल्दकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post