08 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ बेड टच कर अश्लील छेड़खानी के मामले में प्राइवेट विद्यालय का कर्मचारी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

08 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ बेड टच कर अश्लील छेड़खानी के मामले में प्राइवेट विद्यालय का कर्मचारी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अनूपपुर नगर के एक प्रायवेट विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी चन्द्रप्रकाश पटेल निवासी ग्राम दुलहरा को विद्यालय की कक्षा 03 की 08 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया है। अनूपपुर नगर के एक प्रायवेट विद्यालय की कक्षा 03 की 08 वर्षीय छात्रा के साथ उसकी मां ने थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विद्यालय में काम करने वाले कर्मचारी चन्द्रप्रकाश पटेल के द्वारा विद्यालय में उसकी बेटी को बेड टच कर अश्लील छेड़खानी की गई है जो महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा द्वारा तत्काल उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 73/26 धारा 64(2) (एफ),65(2) बी.एन.एस.एवं 5 (एल) (एम)/6 तथा 9 (एफ)/10 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा तत्काल निजी विद्यालय पहुंचकर आरोपी चन्द्रप्रकाश पटेल पिता स्वर्गीय राम जी पटेल उम्र करीब 40 साल निवासी ग्राम दुलहरा अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

Previous Post Next Post