यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम 2026 के विभाजनकारी प्रावधानों के विरोध में शहडोल में सर्वण समाज एकजुट

सर्वण समाज ने 06 फरवरी दोपहर 12 बजे जय स्तंभ चौक पहुंचने की अपील 


Junaid khan - शहडोल। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026" के उन प्रावधानों का कड़ा विरोध किया है, जो अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के भारतीय नागरिकों को अलग-अलग करने, नफरत फैलाने वाली एवं समाज में विभाजनकारी नीति को बढ़ावा देते प्रतीत होते हैं।

बैठक में विमर्श में कहा गया है 

इस विनियम के कुछ अस्पष्ट एवं एकतरफा प्रावधानों से सामान्य वर्ग के छात्रों, शिक्षकों एवं नागरिकों में भय एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के सिद्धांत के विरुद्ध है। यह नीति उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के नाम पर वास्तव में समाज को बाँटने एवं प्रतिभा को दबाने का माध्यम बन सकती है। इसी संदर्भ में दिनांक 05 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर बाद शहडोल नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अन्यायपूर्ण नीति के विरोध में शहडोल के सर्व समाज समन्वय समिति के माध्यम से जिला कलेक्टर, शहडोल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही, व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने एवं विरोध दर्ज कराने के लिए दिनांक 06 फरवरी 2026दिन शुक्रवार समय दोपहर 12बजे शहडोल जय स्तंभ चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित कर दोपहर 1 बजे महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प्रतिनिधि 

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद से प्रकाश तिवारी, जय किशन तिवारी जिला कायस्थ समाज से सुनील खरे जिला ब्राह्मण समाज से पंडित वाल्मीकि गौतम ,अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष से अखिलेश कुमार शर्मा,रॉयल राजपूत संगठन से शिवम सिंह,सर्व वैश्य समाज से लक्ष्मण गुप्ता,पेंशनर एसोसिएशन से एस.पी. गौतम,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद से पंडित दया शंकर शुक्ला, त्रिलोकीनाथ गर्ग, राममिलन शर्मा, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला, निखिल त्रिपाठी,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से शक्ति सिंह चंदेल,उप सरपंच संगठन शहडोल से प्रभाकर तिवारी, उपसरपंच कमलेश मिश्रा सभी संगठनों एवं उपस्थित नागरिकों ने सर्वण समाज से अपील की है कि वे 06 फरवरी 2026 को दोपहर 12बजे तक जय स्तंभ चौक पहुंचे तथा आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों, ताकि इस विभाजनकारी नीति के विरुद्ध एकजुट आवाज बुलंद की जा सके। हमारा उद्देश्य समाज में समरसता, समानता एवं न्याय की स्थापना है, न कि किसी वर्ग के विरुद्ध नफरत फैलाना संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता है।

Previous Post Next Post