गुम इंसान दस्तयाबी पर गोहपारू पुलिस की बड़ी कामयाबी
Junaid khan - शहडोल। उप पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी, महिला सुरक्षा शाखा शहडोल एवं थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना गोहपारू पुलिस को गुम इंसान की दस्तयाबी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना गोहपारू में पंजीबद्ध गुम इंसान क्रमांक 07/2024, गुमी दिनांक 25.02.2024 के अंतर्गत गुमशुदा हीराचन्द्र बैगा पिता राममिलन बैगा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खांड, थाना गोहपारू, जिला शहडोल (म.प्र.) की पता-तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम परिजनों के साथ श्री रामदेव सेवा आश्रम मानव जोत, भुज कच्छ (गुजरात) रवाना हुई। जिसपर दिनांक 01.02.2026 को भुज (कच्छ), गुजरात स्थित श्री रामदेव सेवा आश्रम मानव जोत पहुँचकर गुमशुदा हीराचन्द्र बैगा से पूछताछ कर उसके कथन लेखबद्ध किए गए। गुमशुदा द्वारा बताया गया कि वह बिना बताए मजदूरी करने के उद्देश्य से घर से निकला था तथा शहडोल से ट्रेन द्वारा गुजरात आ गया। कार्य न मिलने पर वह भटकते हुए भुज कच्छ पहुँचा, जहाँ एक महिला द्वारा उसे आश्रम ले जाया गया। गुमशुदा ने अपने कथन में किसी भी प्रकार की घटना अथवा दुर्घटना घटित होना नहीं बताया। जिसपर दिनांक 01.02.2026 को गुमशुदा हीराचन्द्र बैगा को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। तत्पश्चात उसी दिन गुमशुदा को सुरक्षित उसके परिवारजनों को को सुपुर्द किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में प्रधान आरक्षक रामनरेश यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
